डेरापुर विद्युत उपकेंद्र में केबिल बक्सा फटा: 118 गांवों में 24 घंटे से छाया अंधेरा
स्थानीय विद्युत उपकेंद्र में अचानक केबिल बक्सा ब्लास्ट हो जाने से क्षेत्र की बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है, जिसके चलते पिछले 24 घंटों से 118 गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप पड़ी है

डेरापुर (कानपुर देहात)। स्थानीय विद्युत उपकेंद्र में अचानक केबिल बक्सा ब्लास्ट हो जाने से क्षेत्र की बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है, जिसके चलते पिछले 24 घंटों से 118 गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप पड़ी है। भीषण गर्मी और उमस के बीच बिजली गुल होने से नोनारी, फत्तेपुर, गलुवापुर और सरगांव खुर्द सहित दर्जनों गांवों के ग्रामीणों को पेयजल संकट और मोबाइल चार्जिंग जैसी बुनियादी समस्याओं से जूझना पड़ रहा है, जिससे लोगों में विभाग के प्रति भारी आक्रोश व्याप्त है। मामले की गंभीरता को देखते हुए उपखंड अधिकारी आर.एस. वर्मा ने बताया कि केबिल जलने के कारण यह संकट पैदा हुआ है और विभागीय टीम युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य में जुटी है; विभाग द्वारा गुरुवार देर रात तक आपूर्ति बहाल करने का हरसंभव प्रयास किया जा रहा है ताकि आम जनजीवन को राहत मिल सके।



