उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

फतेहपुर रोशनाई के प्राथमिक विद्यालय के नवीन भवन का बीएसए ने किया भव्य उद्घाटन

सरवनखेड़ा विकासखंड के फतेहपुर रोशनाई स्थित प्राथमिक विद्यालय द्वितीय के नवनिर्मित भवन का बीएसए अजय कुमार मिश्रा द्वारा लोकार्पण किया गया। बीएसए ने फीता काटकर नए भवन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल रहा जिसमें ग्रामीण और अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित थे

राजेश कटियार,कानपुर देहात। सरवनखेड़ा विकासखंड के फतेहपुर रोशनाई स्थित प्राथमिक विद्यालय द्वितीय के नवनिर्मित भवन का बीएसए अजय कुमार मिश्रा द्वारा लोकार्पण किया गया। बीएसए ने फीता काटकर नए भवन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल रहा जिसमें ग्रामीण और अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि बेसिक शिक्षा अधिकारी अजय कुमार मिश्रा और खंड शिक्षा अधिकारी अजीत प्रताप सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर किया। विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिनंदन किया। प्रधानाध्यापिका हेमलता बाजपेई ने मुख्य अतिथि को माला और स्मृति पट्टिका भेंटकर सम्मानित किया। विद्यालय स्टाफ ने अन्य अतिथियों का भी माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया। समारोह को संबोधित करते हुए बीएसए ने शिक्षा को जीवन में आगे बढ़ने का सबसे सशक्त माध्यम बताया।

उन्होंने कहा कि बिना शिक्षा के किसी भी क्षेत्र में सफलता प्राप्त करना संभव नहीं है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नए भवन के निर्माण से शिक्षण व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी जिससे बच्चों को बेहतर वातावरण में पढ़ाई का अवसर मिलेगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय की प्रधानाध्यापिका हेमलता बाजपेई के कुशल नेतृत्व और समर्पण की मुक्तकंठ से प्रशंसा भी की। खंड शिक्षा अधिकारी अजीत प्रताप सिंह ने अभिभावकों से इस विद्यालय में बच्चों का अधिक से अधिक नामांकन कराने की अपील की। उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि विभाग द्वारा लगभग सभी विद्यालयों में सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं और आपके बच्चों का भविष्य सुरक्षित हाथों में है। एसआरजी अजय कुमार गुप्ता ने बच्चों की नियमित उपस्थिति पर जोर दिया और विद्यालय की शैक्षिक प्रगति पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में एआरपी अग्नीश कुमार, शिप्रा पांडे, श्वेता बाजपेई, अंजली, अंकित मिश्रा सहित कई वक्ताओं ने अपने विचार साझा किए। सभी ने विद्यालय के नए भवन को क्षेत्र के लिए अत्यंत उपयोगी बताया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका कुसुम लता ने किया। अंत में अतिथियों को प्रतीक चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महेन्द्र कटियार, धर्मेन्द्र सिंह चौहान, देवेन्द्र सिंह, राकेश सक्सेना, शिव करन सचान, अरविन्द सिंह, हेमलता बाजपेई, कुसुम लता यादव, सीमा द्विवेदी, साधना संखवार, मिथिलेश यादव, साधना संखवार, सीमा द्विवेदी, अर्चना सचान, अरविंद कुमार, मिथिलेश यादव, माधुरी सचान, शशि प्रभा, वीना, सुनीता, मधु, आरती खरे, पूनम, शिखा सिंह, राकेश सक्सेना आदि शिक्षक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles

AD
Back to top button