फांसी का फंदा लगाने से महिला की मौत, जांच प्रकिया शुरू
महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।

कालपी/जालौन। रविवार को मुहल्ला उदनपुरा में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।
प्राप्त जानकारी में बताया गया कि कदौरा ब्लाक क्षेत्र के ग्राम अकबरपुर इटौरा निवासी कृपाल अहिरवार काफी वर्षो से नगर के मुहल्ला उदनपुरा निकासा में सपरिवार रहता है।
रविवार को घर के सभी सदस्य पूजा करने इटौरा गए थे और घर पर पत्नी रामरती उम्र 55 वर्ष को छोड गया था। लगभग 4 बजे पडोसी तथा चचेरे भाई की पुत्री ने किसी कार्य के चलते उसे आवाज दी थी लेकिन कोई उत्तर न मिलने पर कुछ देर बाद उसने छत पर चढकर देखा तो उसकी ताई गले में कपडे का फँदा डालकर कमरे में झूल रही थी।
यह नजारा देख उसने घटना की जानकारी परिवार और अन्य लोगों को दी थी।आनन फानन मामले की सूचना पुलिस और महिला के परिजनो को दी गई थी।सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी है।



