रसूलाबाद में पारिवारिक कलह से तंग आकर किसान ने की आत्महत्या, परिजनों में मचा कोहराम
कानपुर देहात के रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र के ब्राह्मण गांव में शनिवार देर रात एक अधेड़ उम्र व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है

- पुलिस जांच में जुटी
पुखरायां।कानपुर देहात के रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र के ब्राह्मण गांव में शनिवार देर रात एक अधेड़ उम्र व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच पड़ताल में जुट गई है।मृतक की पहचान 45 वर्षीय सुनील अवस्थी के रूप में हुई है।मृतक की पत्नी सोनी ने पुलिस को बताया कि उनके पति पारिवारिक कलह से परेशान थे।जिसके चलते उन्होंने यह कदम उठाया। वह पेशे से किसान थे।घटना के समय सुनील अवस्थी घर में अकेले थे।जबकि परिवार के अन्य सदस्य कानपुर स्थित अपने मकान में रहते हैं।पड़ोसी युवक शांतनु पांडेय रात करीब 10 बजे सुनील को खाने के लिए बुलाने गए तो उन्होंने दरवाजा बंद पाया।कमरे में देखा तो सुनील फंदे से लटके हुए थे।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की तथा शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए।प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।



