फूलेश्वर महादेवी इंटर कॉलेज रुरुआ में छात्राओं को दिए गए सुरक्षा के टिप्स
मिशन शक्ति के तहत गजनेर पुलिस की महत्वपूर्ण पहल

कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश में नारी सशक्तीकरण व महिला सुरक्षा हेतु चलाई जा रही महत्वाकांक्षी योजना मिशन शक्ति अभियान फेज 5 के तहत शुक्रवार को थाना गजनेर पुलिस ने महत्वपूर्ण पहल की।एंटी रोमियो व महिला सुरक्षा दल की टीम ने थाना क्षेत्र के फूलेश्वर महादेवी इंटर कॉलेज रुरुआ में जागरूकता अभियान चलाया।इस दौरान महिला पुलिसकर्मी ने छात्राओं को उनके अधिकारों के बारे में जानकारी दी।महिला कांस्टेबल ने छात्राओं को बताया कि वे किसी भी परेशानी में वूमेन पावरलाइन 1090 पर संपर्क कर सकती हैं।उन्होंने छात्राओं को धोखाधड़ी से बचने के तरीके भी समझाए साथ ही बताया कि कैसे धोखेबाज लोगों को पहचाना जा सकता है।वहीं इस अवसर पर उन्हें आपातकालीन सेवा 112,महिला हेल्पलाइन 181,चाइल्ड हेल्पलाइन 1098,एंबुलेंस सेवा 108,स्वास्थ्य सेवा 102,फायर ब्रिगेड 101 व साइबर सुरक्षा 1930/155260 इत्यादि टोल फ्री नंबरों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए विभिन्न सरकारी योजनाओं से रूबरू कराया गया।पुलिस ने छात्राओं से कहा कि वे पुलिस को अपना मित्र समझें।किसी भी शिकायत पर तत्काल कार्यवाही का आश्वासन दिया गया।प्रभारी निरीक्षक जनार्दन प्रताप सिंह ने कहा कि पुलिस सदैव महिलाओं की सुरक्षा के लिए तत्पर है।नवरात्रि के अवसर पर यह अभियान लगातार जारी रहेगा।इस मौके पर महिला उपनिरीक्षक सुमन देवी,महिला कांस्टेबल वंदना,प्रीति सोलिका समेत बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद रहीं।



