कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में ओमनी की टक्कर से घायल युवक की उपचार के दौरान मौत

शव पहुंचा गांव,परिजनों में मचा कोहराम गांव में छाया मातम

कानपुर देहात के रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र के लालगांव के समीप एक अज्ञात ओमनी की टक्कर से घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई।हादसा बीते मंगलवार को देर रात हुआ था।

मृतक की पहचान भगवन्तपुर मित्रसेन कहींजरी निवासी 35 वर्षीय पुरुषोत्तम के रूप में हुई है।पुरूषोतम अपने जीजा पिंटू वर्मा निवासी लालगांव के साथ लालगांव जा रहे थे।तभी मलखानपुर भट्टे के पास बेला की तरफ से आ रही एक ओमनी ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को उपचार के लिए रसूलाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।जहां पर उनकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के पश्चात दोनों को कानपुर हैलट रेफर कर दिया गया था।लेकिन शनिवार को उपचार के दौरान पुरुषोत्तम ने दम तोड़ दिया।मृतक का शव गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।पुरुषोत्तम अविवाहित था और पेशे से किसान था।उसकी मां का देहांत छः साल पहले हो गया था।

वह अपनी बहन कुसमा के घर लालगांव में रहता था।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था। बहनोई वीरेन्द्र ने बताया कि शव का अंतिम संस्कार रविवार को कन्नौज घाट पर किया जाएगा।

Related Articles

AD
Back to top button