कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

मिशन शक्ति 5.0: कानपुर देहात पुलिस ने चलाया महिला सुरक्षा और कानूनी अधिकारों पर व्यापक जागरूकता अभियान

हेल्पलाइन नंबर्स (181, 1090, 112) और UPCOP ऐप के प्रयोग की जानकारी दी गई।

कानपुर देहात: महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण और उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से, पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय के निर्देशन में कानपुर देहात पुलिस द्वारा “मिशन शक्ति 5.0” अभियान के तहत व्यापक कार्यक्रम चलाया गया।

इस अभियान के अंतर्गत, जनपदीय थाना पुलिस ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के विद्यालयों, बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। इन कार्यक्रमों में सैकड़ों महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा योजनाओं, कानूनी अधिकारों, जनकल्याणकारी योजनाओं और साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति सजग करने तथा अपराधों से बचाव के उपायों से अवगत कराने पर जोर दिया। इस दौरान, 181 (महिला हेल्पलाइन), 1090 (महिला शक्ति लाइन), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 112 (इमरजेंसी हेल्पलाइन) जैसे महत्वपूर्ण संपर्क नंबरों की जानकारी दी गई।

साथ ही, उन्हें UPCOP ऐप के माध्यम से पुलिस सेवाओं का लाभ उठाने और सोशल मीडिया पर फिशिंग, साइबर स्टॉकिंग एवं फर्जी खातों से बचाव जैसे साइबर अपराधों से सावधान रहने के तरीके भी साझा किए गए। कानूनी अधिकारों के तहत POCSO एक्ट, दहेज निषेध अधिनियम, घरेलू हिंसा अधिनियम और साइबर क्राइम से संबंधित आईटी एक्ट की भी जानकारी दी गई।

Related Articles

AD
Back to top button