कानपुर देहात

जिला जज, डीएम व एसपी ने जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण

निरीक्षण कर्ता अधिकारियों द्वारा कारागार की सफाई व्यवस्था, चिकित्सा व्यवस्था एवं भोजन व्यवस्था आदि का गहन निरीक्षण किया गया। अस्पताल वार्ड, पाकशाला, महिला बैरक, किशोर बैरक, खाद्यान्न स्टोर आदि की सघन चेकिंग करायी गयी।

कानपुर देहात,अमन यात्रा : जिजा जज साधना रानी ठाकुर, जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चैधरी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कानपुर देहात, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 राजेश कटियार द्वारा जिला कारागार कानपुर देहात का संयुक्त त्रेमासिक निरीक्षण किया गया। उक्त जनपदीय अधिकारियों द्वारा कारागार में निरूद्ध महिला/पुरूष सिद्धदोष, विचाराधीन बन्दियों से उनकी समस्याओं जैसे सरकारी वकील, तारीख पेशी एवं कारागार में उपलब्ध करायी जा रही सुविधाओं के सम्बन्ध में पूछतांछ की गयी। बन्दियों द्वारा जेल स्तर से सम्बन्धित कोई शिकायत नही की गयी। निरीक्षण कर्ता अधिकारियों द्वारा कारागार की सफाई व्यवस्था, चिकित्सा व्यवस्था एवं भोजन व्यवस्था आदि का गहन निरीक्षण किया गया। अस्पताल वार्ड, पाकशाला, महिला बैरक, किशोर बैरक, खाद्यान्न स्टोर आदि की सघन चेकिंग करायी गयी।

निरीक्षण कर्ता अधिकारियों द्वारा कारागार में कुशलता व सफाई व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया गया। इस दौरान जेल अधीक्षक अरूण प्रताप सिंह, जेलर कुश कुमार सिंह, उप जेलर कुंवर रणंजय सिंह व राजेश कुमार राय, मिथलेश द्वारा निरीक्षण कर्ता अधिकारियों को वांछित जानकारियां दी गयी।

निरीक्षण के समय डा0 आलोक शाक्य, जेल चिकित्साधिकारी पृथ्वीपाल,बी0के0 सोनवानी, उमेश मिश्रा, धीरेन्द्र सिंह यादव भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button