कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर दुर्वासा ऋषि आश्रम घाट पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

युवकों ने किया लाठी कला का प्रदर्शन, मेले में खरीददारों की उमड़ी भींड

Story Highlights
  • चप्पे चप्पे पर रहा पुलिस का पहरा

पुखरायां। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर आज सुबह मलासा विकासखंड के निगोही महोलिया गांव किनारे स्थित प्रसिद्ध दुर्वासा ऋषि आश्रम के किनारे सेंगुर नदी घाट पर श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई।श्रद्धालुओं ने मंदिर में पूजन अर्चन के पश्चात दान दिया तथा युवकों ने लाठी कला का प्रदर्शन किया।

आज कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर दुर्वासा ऋषि आश्रम के किनारे सेंगुर नदी घाट पर स्नान के लिए भोर पहर से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।श्रद्धालुओं ने स्नान कर दुर्वासा ऋषि आश्रम स्थित शिव मंदिर में पूजा अर्चना कर मनौतियां मानी।इस अवसर पर आश्रम परिसर में लगे मेले में महिलाओं,पुरुषों,युवतियों,बच्चों ने जमकर खरीददारी की महिलाओं ने गृहस्थी से संबंधित सामान की खरीददारी की।किशोरियों,युवतियों ने सौंदर्य प्रसाधन की दुकानों में जमकर खरीददारी की।

मेले में कलेनापुर,तोड़ा मोहम्मदपुर,थनवापुर,वंशनपुरवा,दुलीचंद्रपुर,रसालपुर,भज्जापुर,टोडरपुर इत्यादि गांवों से आए लोगों ने चैपही में लाठी कला का प्रदर्शन कर लोगों का मनोरंजन किया।आश्रम परिसर में श्रद्धालु भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते दिखे।मेले में सुरक्षा की दृष्टिकोण से पुलिस प्रशासन भी अपनी ड्यूटी पर मुस्तैद दिखा।बरौर,डेरापुर,मंगलपुर समेत अन्य थानों की पुलिस ने सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाली।इस मौके पर महंत कैलाशपुरी,मेला अध्यक्ष मानसिंह,शशिकांत पांडेय,मन्नू लाल,चंद्रिका यादव,अजय यादव,चंद्रपाल,बबलू इत्यादि ने व्यवस्था संभाली।

Related Articles

AD
Back to top button