बड़ी खबर: आशीष कुमार पाण्डेय बने कानपुर देहात के नए बीएसए, शासन ने जारी किया आदेश
प्रशासनिक फेरबदल: फिरोजाबाद से ट्रांसफर होकर कानपुर देहात आ रहे आशीष कुमार पाण्डेय, तत्काल संभालेंगे कार्यभार

लखनऊ / कानपुर देहात: उत्तर प्रदेश शासन के बेसिक शिक्षा अनुभाग एक द्वारा जारी आधिकारिक पत्र के अनुसार राज्य में एक महत्वपूर्ण तबादला किया गया है। उत्तर प्रदेश शैक्षिक (सामान्य शिक्षा संवर्ग) सेवा समूह ‘ख’ के अधिकारी आशीष कुमार पाण्डेय का स्थानांतरण कर दिया गया है। शासन द्वारा जारी संख्या 551/अरसठ-1-2026 के तहत यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
आशीष कुमार पाण्डेय इससे पहले फिरोजाबाद में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) के पद पर तैनात थे। अब उन्हें नवीन तैनाती देते हुए कानपुर देहात का नया जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बनाया गया है। राज्यपाल की ओर से संयुक्त सचिव वेद प्रकाश राय द्वारा हस्ताक्षरित इस कार्यालय आदेश में संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया गया है कि वे अपने नवीन तैनाती स्थल पर तत्काल पहुंचकर कार्यभार ग्रहण करना सुनिश्चित करें। इस आदेश की प्रतिलिपि महानिदेशक स्कूल शिक्षा, जिलाधिकारी कानपुर देहात और मुख्य लेखाकार सहित सभी संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दी गई है।
ये भी पढे- BSA ऑफिस के बाबू ने चयन वेतनमान लगाने की एवज में शिक्षिका से मांगी ₹3000 की रिश्वत, पढ़े पूरी न्यूज



