कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात : पुलिस अधीक्षक ने रसधान चौकी का किया आकस्मिक निरीक्षण

अपराध नियंत्रण पर दिया जोर,दिए निर्देश

सिकन्दरा:  पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने शनिवार को सिकंदरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत रसधान चौकी का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने चौकी की सभी व्यवस्थाओं,सुरक्षा प्रबंधों और कार्यप्रणाली का बारीकी से अवलोकन किया।

इसके बाद उन्होंने चौकी प्रभारी और समस्त स्टाफजनों को कानून व्यवस्था बनाए रखने,अपराध नियंत्रण,जनता की समस्याओं के त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए।उन्होंने पुलिसिंग में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने पर जोर दिया।पुलिस अधीक्षक ने स्टाफ को सतर्कता,संवेदनशील और जनसेवा के प्रति समर्पण भाव से कार्य करने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास ही पुलिस की सबसे बड़ी पूंजी है।इस मौके पर पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रिया सिंह समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button