उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

बरौर कस्बे तथा हैदरपुर में ईद उल अजहा का पर्व हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया

गुरुवार को बरौर थाना क्षेत्र के बरौर कस्बे तथा हैदरपुर में ईद उल अजहा का पर्व हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया।इस अवसर पर लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी।

ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां।गुरुवार को बरौर थाना क्षेत्र के बरौर कस्बे तथा हैदरपुर में ईद उल अजहा का पर्व हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया।इस अवसर पर लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी।वहीं नमाज के दौरान शांतिब्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहा तथा लोगों को सुरक्षा का अहसास कराया।गुरुवार को थाना क्षेत्र के बरौर तथा हैदरपुर में शांतिपूर्ण ढंग से ईद उल अजहा की नमाज अदा की गई।नमाज को लेकर सुबह से ही लोग ईदगाह पर पहुंचना शुरू हो गए थे।PHOTO 20

इस दौरान बकरीद की नमाज अदा कराई गई तथा अकीकतमंदों ने मुल्क में अमन चैन और सलामती की दुआएं मांगी।शांति और सौहार्द के बीच नमाज अदा होने के बाद लोगों ने एक दूसरे को गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी।वहीं इस दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा तथा लोगों को सुरक्षा का अहसास दिलाया।इस मौके पर थाना प्रभारी महेंद्र सिंह, एस आई अनिलेश कुमार,बॉबी सिंह आदि मौजूद रहे।

Related Articles

AD
Back to top button