कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

बरौर : थाना इंचार्ज ने हमराहियों संग पैदल गस्त कर लोगों को सुरक्षा का अहसास दिलाया

थाना इंचार्ज ने बरौर कस्बे में हमराहियों संग पैदल गस्त कर लोगों को सुरक्षा का अहसास दिलाया।इस दौरान उन्होंने संदिग्ध व्यक्तियों,वाहनों की जांच पड़ताल भी की तथा कस्बे में अशांति फैलाने वालों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही किए जाने की बात कही।

ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। गुरुवार को थाना इंचार्ज ने बरौर कस्बे में हमराहियों संग पैदल गस्त कर लोगों को सुरक्षा का अहसास दिलाया।इस दौरान उन्होंने संदिग्ध व्यक्तियों,वाहनों की जांच पड़ताल भी की तथा कस्बे में अशांति फैलाने वालों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही किए जाने की बात कही।

IMG 20230526 WA0003

गुरुवार को थाना इंचार्ज सुरजीत सिंह ने कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त रखने के उद्देश्य से बरौर कस्बे में हमराहियों के साथ पैदल कर कर लोगों को सुरक्षा का अहसास दिलाया।इस दौरान उन्होंने कस्बे में संदिग्ध रूप से घूम रहे व्यक्तियों से पूंछतांछ की तथा उन्हे चेतावनी देकर छोड़ा तथा वहां से गुजर रहे दोपहिया तथा चार पहिया वाहन स्वामियों से उनके कागजात जांचे तथा उनसे सुरक्षा की दृष्टिकोण से हेलमेट पहनने को कहा।वहीं उन्होंने सड़क किनारे खड़े वाहनों के स्वामियों को कड़ी हिदायत दी ताकि चौराहे पर जाम की समस्या उत्पन्न ना हो सके।

 

इस अवसर पर मौजूद लोगों से उन्होंने कहा कि कस्बे में यदि शराब पीकर कोई भी व्यक्ति माहौल खराब करने का प्रयास करता है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें।पुलिस उसके विरुद्ध कठोर कार्यवाही करेगी।कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को कतई बख्शा नहीं जाएगा।इस मौके पर एस आई राजेश कुमार, एस आई अनिलेष कुमार सहित पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे।

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button