कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

बरौर थाना पुलिस ने किया एक और सराहनीय कार्य, पढ़े सम्पूर्ण खबर

बरौर थाना पुलिस ने एक और सराहनीय कार्य करते हुए रायबरेली जनपद से किसी प्रकार थाना क्षेत्र में भटककर आए एक ग्यारह वर्षीय किशोर के मामले में अथक प्रयास के बाद उसके परिजनों को खोज निकाला। किशोर को विधिक कार्यवाही के पश्चात शनिवार को उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया है।

Story Highlights
  • रायबरेली जनपद से भटककर आए एक ग्यारह वर्षीय मासूम को अथक प्रयास के बाद किया परिजनों के सुपुर्द  

ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। बरौर थाना पुलिस ने एक और सराहनीय कार्य करते हुए रायबरेली जनपद से किसी प्रकार थाना क्षेत्र में भटककर आए एक ग्यारह वर्षीय किशोर के मामले में अथक प्रयास के बाद उसके परिजनों को खोज निकाला। किशोर को विधिक कार्यवाही के पश्चात शनिवार को उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया है।

AD HOMYO
विज्ञापन

थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह ने बताया कि बीते शुक्रवार को रायबरेली जनपद के भदोखर थानांतर्गत मधपुरी गांव निवासी हिमांशु पुत्र रामभरोसे उम्र करीब 11 वर्ष थाना क्षेत्र में पुलिस को भटकते हुए मिला था।किशोर को उसके माता पिता से मिलवाने के वास्ते थाना पुलिस ने पहल शुरू की।पुलिस ने किशोर से बातचीत करने के उपरांत संबंधित थाने से जानकारी जुटाई।तत्पश्चात संबंधित थाना पुलिस द्वारा किशोर के माता,पिता को सूचित किया गया।

सूचना मिलने पर शनिवार को बरौर थाना पहुंचे किशोर के परिजनों ने बताया कि किशोर हिमांशु कुछ दिन पूर्व किसी बात से नाराज होकर किसी को बिना बताए घर से चला आया था।शनिवार को थाना पुलिस ने विधिक कार्यवाही के पश्चात किशोर को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। वहीं किशोर के परिजन किशोर से मिलने के पश्चात गदगद हो गए। उन्होंने थाना पुलिस की इस सराहनीय कार्य के लिए भूरि-भूरि प्रशंसा की।

Related Articles

AD
Back to top button