कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

सांसद आदर्श ग्राम पंचायत मनेथू में अधूरे विकास कार्यों को शीघ्र कराए पूर्ण :  नेहा जैन

जिलाधिकारी नेहा जैन की अध्यक्षता में विकासखंड क्षेत्र सरवनखेड़ा के ग्राम पंचायत मनेथू आदर्श ग्राम के संबंध में समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित हुई। 

कानपुर देहात,अमन यात्रा : जिलाधिकारी नेहा जैन की अध्यक्षता में विकासखंड क्षेत्र सरवनखेड़ा के ग्राम पंचायत मनेथू आदर्श ग्राम के संबंध में समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित हुई।

ये भी पढ़े-  आजादी के अमृत महोत्सव के तहत जिलाधिकारी नेहा की अध्यक्षता में मनाया गया आईकॉनिक वीक कस्टमर आउटरीच प्रोग्राम 

बैठक में जिला विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट ने बताया कि यह ग्राम पंचायत मनेथू सांसद जालौन गरौठा/ राज्य मंत्री भानु प्रताप वर्मा द्वारा चयनित किया गया है, इस ग्राम पंचायत को समस्त योजनाओं से संतृप्त करना है, इसके लिए कुछ विभागों द्वारा जो विकास कार्य छूट गए हैं इस हेतु इस बैठक का आयोजन किया गया है, बैठक में उन्होंने बताया कि पशुपालन विभाग द्वारा टीकाकरण, शिक्षा विभाग द्वारा स्मार्ट क्लासेस, कायाकल्प योजना, पंचायती राज विभाग द्वारा शौचालय, कंपोस्ट पिट, सोप पिट, स्वास्थ्य विभाग द्वारा संपूर्ण टीकाकरण, विद्युत विभाग द्वारा लाइटे, विद्युत तार, सेवायोजन विभाग एवं कौशल विकास मिशन रोजगार मेला, काउंसलिंग इत्यादि विभागों द्वारा ग्राम पंचायत को विकास कार्यों से संतृप्त किया जा रहा है।

ये भी पढ़े- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत सोशल ऑडिट कैंप सम्पन्न

इस मौके पर जिलाधिकारी ने समस्त विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सांसद आदर्श ग्राम पंचायत मनेथू में संपूर्ण विकास कार्य कराए जाएं इसमें किसी प्रकार की लापरवाही ना की जाए। इस मौके पर विभिन्न विभागों के अधिकारीगण आदि उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button