कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

बरौर में अपर पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता ने थाना समाधान दिवस का आयोजन

शिकायतों का दिखा टोटा, क्षेत्राधिकारी,थाना प्रभारी रहे मौजूद

पुखरायां। बरौर थाना परिसर में शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस में अपर पुलिस अधीक्षक ने शिकायतों को सुना।जहां पर शिकायतों को सुनकर उनका निस्तारण किया गया।

हालांकि इस दौरान शिकायतों का टोटा दिखा।केवल पुराने प्रार्थना पत्रों पर ही सुनवाई की गई।शनिवार को थाना परिसर में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया।अपर पुलिस अधीक्षक राजेश पांडेय ने पहुंचकर शिकायतों को सुना।इस अवसर पर शिकायतें लेकर आने वाले फरियादियों का टोटा रहा।केवल पुराने प्रार्थना पत्रों पर ही सुनवाई की गई।

अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि थाना समाधान दिवस के अवसर पर प्राप्त शिकायतों का अधिकारी कर्मचारी समय रहते मौके पर पहुंचकर निस्तारण कराना सुनिश्चित करें।प्राप्त शिकायतों का फीडबैक लिया जाएगा।इस कार्य में किसी भी प्रकार की हीलाहवाली बरदाश्त नहीं की जाएगी।इस मौके पर पुलिस क्षेत्राधिकारी राजीव सिरोही,थाना प्रभारी अमिता वर्मा,एस आई रंजीत कुमार,एस आई समर सिंह,हेड कांस्टेबल योगेंद्र,यशवीर समेत राजस्वकर्मी मौजूद रहे।

Related Articles

AD
Back to top button