कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

गणतंत्र दिवस की सुरक्षा को लेकर कानपुर देहात पुलिस अलर्ट, रिक्रूट आरक्षियों ने किया ‘एरिया डॉमिनेशन’

एसपी श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देश पर अकबरपुर कस्बे में पुलिस ने किया पैदल गश्त।

कानपुर देहात: आगामी 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर शांति और कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कानपुर देहात पुलिस ने सुरक्षा एवं विश्वास संवर्द्धन का एक अनूठा अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में कस्बा अकबरपुर में प्रभावी ‘एरिया डॉमिनेशन’ का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य नागरिकों में सुरक्षा का भाव जगाना और पुलिस बल की कार्यकुशलता को निखारना है।

वास्तविक कार्यक्षेत्र में उतरे रिक्रूट आरक्षी

क्षेत्राधिकारी भोगनीपुर संजय वर्मा के नेतृत्व में पुलिस लाइन में प्रशिक्षण ले रहे युवा रिक्रूट आरक्षियों को पहली बार वास्तविक कार्यक्षेत्र में उतारा गया। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य केवल सुरक्षा ड्यूटी ही नहीं, बल्कि पुलिस और समाज के बीच विश्वास व सहयोग का सेतु बनाना था। इस अभियान के दौरान प्रशिक्षु आरक्षियों ने फुट पेट्रोलिंग, सामरिक निगरानी और स्थानीय नागरिकों से सीधा संवाद किया। प्रभारी निरीक्षक अकबरपुर हरमीत सिंह और प्रभारी आरटीसी राजपाल सिंह के मार्गदर्शन में युवाओं ने सामुदायिक पुलिसिंग और त्वरित प्रतिक्रिया का व्यावहारिक अभ्यास किया।

सुरक्षा के साथ संवेदनशीलता का पाठ

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गणतंत्र दिवस हमारे संविधान के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है। इस अभियान के माध्यम से युवा पुलिसकर्मियों को वास्तविक परिस्थितियों में निर्णय लेने और संवेदनशील पुलिसिंग का ज्ञान प्राप्त हुआ है। जनपद पुलिस का यह कदम न केवल गणतंत्र दिवस की सुरक्षा को पुख्ता करता है, बल्कि आने वाली पीढ़ी के पुलिस अधिकारियों को और अधिक कुशल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

ये भी पढ़े- कानपुर देहात में तेज रप्तार ट्रक ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर,दो मजदूर घायल

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button