उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

बरौर में बारात लेकर आए गाड़ी चालक से बारातियों ने की गाली गलौज,मारपीट

कानपुर देहात के बरौर थाना क्षेत्र के बरौर कस्बे में गुरुवार को बारात लेकर आए कार चालक के साथ किसी बात को लेकर दूल्हे पक्ष ने गाली गलौज,मारपीट

Story Highlights
  • जातिसूचक शब्दों का किया प्रयोग
  • पीड़ित की शिकायत पर पुलिस जांच में जुटी

पुखरायां।कानपुर देहात के बरौर थाना क्षेत्र के बरौर कस्बे में गुरुवार को बारात लेकर आए कार चालक के साथ किसी बात को लेकर दूल्हे पक्ष ने गाली गलौज,मारपीट कर दी।इतना ही नहीं आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया।पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।राजपुर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर निवादा निवासी प्रदीप कुमार ने बरौर थाने में तहरीर देते हुए पुलिस को बताया कि सोमवार शाम वह अपनी गाड़ी की बुकिंग के वास्ते सट्टी थाना क्षेत्र के कुंवरपुर गांव से शकुनी कश्यप के भाई की बारात लेकर बरौर कस्बा आए थे।मंगलवार सुबह गाड़ी में सवारी बैठाने को लेकर बारातियों से विवाद हो गया।इस दौरान दूल्हे का भाई शकुनी,मामा रंजीत व तीन अज्ञात लोग उसके साथ जातिसूचक शब्द व गाली गलौज करने लगे।जब उसने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ लात घूंसों से मारपीट की।पीड़ित ने बताया कि वह अनुसूचित जाति से है।घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।थाना प्रभारी महेश कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है।मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

AD
Back to top button