कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

बरौर में मदरसे के बच्चों को लेने जा रहा ऑटो रिक्शा अत्यधिक कोहरे के कारण खाई में गिरा,चालक घायल

केशी गांव स्थित मदरसे के बच्चों को लेने जा रहा था चालक, रास्ते में हुआ शिकार।

पुखरायां। कानपुर देहात के बरौर थाना क्षेत्र में एक हादसा सामने आया है।केशी गांव स्थित मदरसे के बच्चों को लेने जा रहा थ्री व्हीलर वाहन शनिवार सुबह रास्ते में अत्यधिक कोहरे के चलते दुर्घटनाग्रस्त हो गया।हादसे में वाहन चालक बुरी तरह घायल हो गया।घायल चालक को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसा बरौर थाना क्षेत्र के बरौर कस्बे के निगोही रोड पर हुआ।घायल चालक की पहचान महमूद के पुत्र कल्लू के रूप में हुई है।जानकारी के मुताबिक कल्लू केशी गांव स्थित मदरसे के बच्चों को वाहन से लाने ले जाने का काम करता है।शनिवार सुबह करीब 6 बजे वह रोज की भांति थ्री व्हीलर वाहन से बच्चों को लेने जा रहा था।

तभी बरौर कस्बे के निगोही रोड पर वाहन अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया।हादसे में कल्लू गंभीर रूप से घायल हो गया।स्थानीय लोगों ने उसे त्वरित उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।जहां पर कल्लू का उपचार जारी है।

ये भी पढ़े- कानपुर देहात: सुशासन सप्ताह/प्रशासन गांव की ओर के अंतर्गत ग्राम सरदारपुर में ग्राम चौपाल का आयोजन, जनसमस्याओं का मौके पर निस्तारण

Related Articles

AD
Back to top button