कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

बसपा के पूर्व मुख्य जोन इंचार्ज जीतेन्द्र संखवार ने कार्यकर्ताओं के घर पहुँचकर व्यक्त की शोक संवेदना

जीतेन्द्र संखवार के साथ पूर्व जिलाध्यक्ष जॉनसन संखवार और रसूलाबाद के अन्य पदाधिकारी शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे।

रसूलाबाद: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के वरिष्ठ नेताओं ने आज, 10 अक्टूबर 2025 को, जनपद कानपुर देहात की विधानसभा रसूलाबाद के कार्यकर्ताओं के घर पहुँचकर शोक संवेदना व्यक्त की।

बसपा के पूर्व मुख्य जोन इंचार्ज जीतेन्द्र संखवार और पूर्व मुख्य जोन इंचार्ज एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख डेरापुर मुकेश कठेरिया ने कार्यकर्ताओं के दुःख में शामिल होते हुए उन्हें सांत्वना दी। नेताओं ने अजनपुर निवासी बसपा सेक्टर अध्यक्ष हिम्मत सिंह की भाभी के आकस्मिक निधन पर उनके घर जाकर शोक व्यक्त किया। इसके अलावा, उन्होंने ब्राह्मणगांव निवासी पुत्तीलाल की माता के आकस्मिक निधन की सूचना मिलने पर भी उनके आवास पहुँचकर परिजनों को ढाढस बंधाया।

शोक संवेदना व्यक्त करने के दौरान, उनके साथ कई अन्य प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें पूर्व जिला अध्यक्ष जॉनसन संखवार, विधानसभा अध्यक्ष रसूलाबाद सवालाल गौतम, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह, पूर्व विधानसभा प्रभारी रविन्द्र राजपूत, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विनोद दोहरे, विधानसभा महासचिव अंशु पाल, पूर्व बीवीएफ संयोजक सूरज पाल, तथा कार्यकर्ता फरमान अली, मोहित संखवार, विवेक दोहरे, अनुज, आनन्द राव और पूर्व प्रधान घसीटे लाल शामिल थे।

ये भी पढ़े- सिस्टम की चक्की में पिस रहा शिक्षक

Related Articles

AD
Back to top button