बहुजन समाज पार्टी की बूथ स्तरीय बैठक अमरौधा में सम्पन्न
बहुजन समाज पार्टी की भोगनीपुर विधानसभा की बूथ स्तरीय बैठक शुक्रवार को अमरौधा में सम्पन्न हुई।बैठक में जिला पंचायत सदस्य संजय सचान ने बीते 9 अक्टूबर को मान्यवर कांशीराम की पुण्यतिथि पर अपने खर्चे पर बड़ी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया

- बहन कुमारी मायावती को आगामी मुख्यमंत्री बनाने में तन मन धन से सहयोग करने की अपील
पुखरायां।बहुजन समाज पार्टी की भोगनीपुर विधानसभा की बूथ स्तरीय बैठक शुक्रवार को अमरौधा में सम्पन्न हुई।बैठक में जिला पंचायत सदस्य संजय सचान ने बीते 9 अक्टूबर को मान्यवर कांशीराम की पुण्यतिथि पर अपने खर्चे पर बड़ी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए सभी कार्यकर्ता अभी से तैयारियों में जुट जाएं।कार्यकता अपने अपने क्षेत्र में घर घर जाकर आम जनमानस से जनसंपर्क करें व उनके विचारों को जानें।बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से आगामी विधानसभा चुनाव 2027 में बहिन कुमारी मायावती को मुख्यमंत्री बनाने के लिए तन मन धन से सहयोग करने की अपील की गई।इस मौके पर मुख्य अतिथि मुख्य मंडल प्रभारी सूरज सिंह जाटव,शैलेन्द्र सिंह,मंडल प्रभारी रवि प्रकाश,प्रभारी सुधीर गौतम,जिलाध्यक्ष ज्ञानचंद्र संखवार,जिला महासचिव जिला पंचायत सदस्य संजय सचान,विधानसभा अध्यक्ष जवाहर संखवार,गोरेलाल, मो रजा,नरेंद्र सिंह,अवधेश कुमार,विनोद कुमार,लल्ला राइन,सुरेश चंद्र,दीपक,अंकित,भगवानदास,विशाल समेत बड़ी तादात में कार्यकर्ता मौजूद रहे।



