G-4NBN9P2G16
बांदा,अमन यात्रा। कुर्बानी के बकरों की बिक्री के लिए मंडी सजनी शुरू हो गई है। शहर के जामा मस्जिद के पास पैलानी से बकरा बेचने पहुंची महिला ने एक लाख दाम लगाए, जिसे देखनेवालों को खासी भीड़ जुट गई। महिला का दावा था कि बकरे पर नबी शब्द की लिखावट है। इसलिए इसका अधिक रेट लगाया है। वहीं, शहरकाजी अकील मियां ने महिला के दावे को सिरे खारिज किया। बताया कि उन्होंने खुद बकरा देखा। बकरे पर नबी शब्द लिखा कहीं भी नजर नहीं आई।जामा मस्जिद के नजदीक और नरैनी रोड नवाब टैंक के पास पशु बाजार में शुक्रवार से ही कुर्बानी के बकरों की बाजार सजी। खरीदारों की खासी भीड़ नजर आई। आठ हजार से लेकर 35 हजार तक के बकरे बिक्री के लिए मौजूद हैं। जामा मस्जिद स्थित मैदान बकरे की खरीदारी करने पहुंचे खाईंपार के खेशू खान, कामरान, गूलरनाका के मुन्ना खान ने बताया कि इस बार 30 से 35 हजार का बकरा बिक रहा है। कीमत अधिक है। बीते वर्ष की कीमत 20 से 25 हजार थी। बताया कि यहां आठ हजार कीमत के भी बकरे मौजूद हैं।
पुखरायां (कानपुर देहात) l हॉली क्रॉस स्कूल में आज मंगलवार को हिंदी दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्कूल… Read More
पुखरायां।कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के झींझक रोड पर दया गांव की तरफ जाने वाली बंबी में मंगलवार को… Read More
लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया… Read More
पुखरायां।कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।सिकंदरा थाना क्षेत्र के रसधान कस्बे में एक 16 वर्षीय किशोर ने… Read More
कानपुर देहात: अकबरपुर-रनिया विधानसभा क्षेत्र की राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के प्रयासों से रनिया और रूरा नगर पंचायत को जल निकासी… Read More
कानपुर देहात: जिले के सैंथा स्थित जनतंत्र इंटर कॉलेज के व्यायाम शिक्षक एवं क्रीड़ा सचिव संजय कुमार मिश्रा का चयन… Read More
This website uses cookies.