बांदाउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

बाँदा में नबी लिखे हुए बकरे की कीमत एक लाख

कुर्बानी के बकरों की बिक्री के लिए मंडी सजनी शुरू हो गई है। शहर के जामा मस्जिद के पास पैलानी से बकरा बेचने पहुंची महिला ने एक लाख दाम लगाए, जिसे देखनेवालों को खासी भीड़ जुट गई।

बांदा,अमन यात्रा। कुर्बानी के बकरों की बिक्री के लिए मंडी सजनी शुरू हो गई है। शहर के जामा मस्जिद के पास पैलानी से बकरा बेचने पहुंची महिला ने एक लाख दाम लगाए, जिसे देखनेवालों को खासी भीड़ जुट गई। महिला का दावा था कि बकरे पर नबी शब्द की लिखावट है। इसलिए इसका अधिक रेट लगाया है। वहीं, शहरकाजी अकील मियां ने महिला के दावे को सिरे खारिज किया। बताया कि उन्होंने खुद बकरा देखा। बकरे पर नबी शब्द लिखा कहीं भी नजर नहीं आई।जामा मस्जिद के नजदीक और नरैनी रोड नवाब टैंक के पास पशु बाजार में  शुक्रवार से ही कुर्बानी के बकरों की बाजार सजी। खरीदारों की खासी भीड़ नजर आई। आठ हजार से लेकर 35 हजार तक के बकरे बिक्री के लिए मौजूद हैं। जामा मस्जिद स्थित मैदान बकरे की खरीदारी करने पहुंचे खाईंपार के खेशू खान, कामरान, गूलरनाका के मुन्ना खान ने बताया कि इस बार 30 से 35 हजार का बकरा बिक रहा है। कीमत अधिक है। बीते वर्ष की कीमत 20 से 25 हजार थी। बताया कि यहां आठ हजार कीमत के भी बकरे मौजूद हैं।

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button