उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज
युवक को जहरीले कीड़े ने डसा,हालत गंभीर
कानपुर देहात के मूसानगर थाना क्षेत्र के सरौटा द्वितीय में एक युवक को जहरीले कीड़े ने डस लिया।जिसे पुखरायां सीएचसी में प्राथमिक उपचार के पश्चात गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है

- भेजा गया मेडिकल कॉलेज
पुखरायां।कानपुर देहात के मूसानगर थाना क्षेत्र के सरौटा द्वितीय में एक युवक को जहरीले कीड़े ने डस लिया।जिसे पुखरायां सीएचसी में प्राथमिक उपचार के पश्चात गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।युवक की पहचान शिवसिंह के रूप में हुई है।शिवसिंह शनिवार को अपने गांव के निकट जानवर चरा रहा था।इसी दौरान किसी जहरीले कीड़े ने उसके पैर में डस लिया।जिसके चलते उसकी हालत बिगड़ गई।परिजन आनन फानन में उपचार के लिए उसे लेकर पुखरायां सीएचसी आए।जहां मौजूद चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के पश्चात हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर अनूप सचान ने बताया कि युवक को प्राथमिक उपचार के पश्चात मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।



