कानपुर देहात में पॉस्को मामले का आरोपी गिरफ्तार,भेजा गया जेल
कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण की दिशा में महिला संबंधी अपराध पर अंकुश लगाने के लिए थाना मंगलपुर पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है।पुलिस ने नाबालिक किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण की दिशा में महिला संबंधी अपराध पर अंकुश लगाने के लिए थाना मंगलपुर पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है।पुलिस ने नाबालिक किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।आरोपी की पहचान 22 वर्षीय बसंत कुमार के रूप में हुई है
।मामला 18 जनवरी का है जब एक नाबालिक किशोरी घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी।देर रात तक वापस न लौटने पर पीड़िता के पिता ने 31 जनवरी को मामले की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई।उन्होंने गांव के ही बसंत नायक पर बेटी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया।पुलिस ने कार्यवाही करते हुए पीड़िता को बरामद कर लिया।
पीड़िता के बयान और साक्ष्यों के आधार पर मामले में पास्को एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई।बुधवार को पुलिस टीम ने आरोपी बसंत कुमार को थाना क्षेत्र के हवासपुर चौराहे से गिरफ्तार कर लिया।थाना प्रभारी संजय गुप्ता ने बताया कि आरोपी को विधिक कार्यवाही के पश्चात न्यायालय भेज दिया गया है।



