G-4NBN9P2G16
कानपुर देहात

बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, एक की मौत दूसरा घायल

थाना गजनेर क्षेत्र हरचंदापुर में रात 1:00 बजे वह भीषण हादसा बताते चलें कि 1 बजे सुबह तेज गति से दौड़ती हुई एक बाइक अचानक अनियंत्रित होकर नबीपुर-गजनेर मार्ग के किनारे हरचंदापुर तथा गजनेर के बीच खड़े एक पेड़ से जा टकराई जिसके फलस्वरूप बाइक चालक समेत एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया।

सचिन सिंह,  सरवनखेड़ा।  थाना गजनेर क्षेत्र हरचंदापुर में रात 1:00 बजे वह भीषण हादसा बताते चलें कि 1 बजे सुबह तेज गति से दौड़ती हुई एक बाइक अचानक अनियंत्रित होकर नबीपुर-गजनेर मार्ग के किनारे हरचंदापुर तथा गजनेर के बीच खड़े एक पेड़ से जा टकराई जिसके फलस्वरूप बाइक चालक समेत एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां पर इमरजेंसी ड्यूटी पर मुस्तैद डॉ. निशांत पाठक ने दोनों घायलों का परीक्षण करने के बाद एक घायल को मृत घोषित कर दिया वही दूसरे घायल को प्राथमिक उपचार देकर आनन-फानन हैलट अस्पताल कानपुर के लिए रेफर कर दिया।

ये भी पढ़े-  उपजिलाधिकारी, अमीनों द्वारा की जा रही कर वसूली की करें नियमित समीक्षा: नेहा जैन

प्राप्त जानकारी के आधार पर थाना पूरा क्षेत्र के जिनई गढ़ेवा गांव निवासी 35 वर्षीय विजय कुमार अपने साथी 24 वर्षीय आलोक कुमार पुत्र रामस्वरूप के साथ रविवार की देर बाद गजनेर से अपनी बाइक पर सवार होकर वापस अपने घर लौट रहे थे अभी उपरोक्त दोनों बाइक सवार नबीपुर गजनेर मार्ग पर गजनेर तथा हरचंदापुर गांव के बीच पहुंचे थे कि इसी दौरान तेज रफ्तार से दौड़ती हुई उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खड़े एक पेड़ से जा टकराई जिसके फलस्वरूप बाइक पर सवार उपरोक्त दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए उपरोक्त हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा जहां पर मौजूद डॉक्टर निशांत पाठक में दोनों घायलों का परीक्षण करने के बाद जहां विजय कुमार को मृत घोषित कर दिया वही उसके दूसरे साथी आलोक कुमार को प्राथमिक उपचार देकर उसे आनन-फानन हैलट अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

कानपुर देहात के संजय कुमार मिश्रा बने प्रदेशीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के रेफरी

कानपुर देहात: जिले के सैंथा स्थित जनतंत्र इंटर कॉलेज के व्यायाम शिक्षक एवं क्रीड़ा सचिव संजय कुमार मिश्रा का चयन… Read More

25 minutes ago

कानपुर देहात से लापता किशोरियों को पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर सकुशल किया बरामद

कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र के गांव रतवा मौजा नाही जूनिया से बीती रविवार से लापता दो नाबालिक सगी… Read More

49 minutes ago

उत्तर प्रदेश में विश्वकर्मा पूजा को बंद रहेंगे स्कूल कॉलेज

राजेश कटियार,कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से जारी अवकाश तालिका के अनुसार 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा है।… Read More

3 hours ago

डीएम का आरटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण, सात कर्मचारी नदारद

कानपुर : सर्वोदय नगर स्थित आरटीओ कार्यालय में आज सुबह अचानक जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के पहुँचते ही हड़कंप मच… Read More

3 hours ago

संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में गिरी महिला को बचाने उतरा जेठ, दोनों की मौत

मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More

5 hours ago

कानपुर देहात में दर्दनाक हादसा,रोटावेटर की चपेट में आकर युवक की मौत

कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गजनेर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में खेत में काम करते… Read More

6 hours ago

This website uses cookies.