G-4NBN9P2G16
कविता

बाधाएं तो आती है, वह आती हैं और आती रहेंगी।

AMAN YATRA

बाधाएं तो आती है,
वह आती हैं और आती रहेंगी।
तू डर मत, तू रूक मत,
बस अपना कर्म करते चल।
मन को बना ले सरिता,
बाधाओं के बीच रास्ता बनाते चल।
क्योंकि मन के हारे हार है,
मन के जीते जीत।
जरूरी नहीं जीवन में तुझे शीतल,
मंद, सुगंधित समीर मिले।
सामने गर्म पवन, सर्द हवाएं,
आंधी तूफानों के चक्रवात भी आएंगे।
तू हिम्मत न हार, मन छोटा ना कर,
मन को अपने सुमेरु बना।
क्योंकि मन के हारे हार है,
मन के जीते जीत।
क्या हुआ जो तू ठोकर लगने से,
औरों की तरह गिर गया।
गिरने में कोई बड़ी बात नहीं,
फिर से संभल और इतिहास बना।
जिन पत्थरों से तुझे ठोकर लगी,
उन्हें ही सफलता की सीढ़ी बना।
क्योंकि मन के हारे हार है,
मन के जीते जीत।
उलझनों के भंवर में,
अगर फंसी है तेरी जीवन नैया।
इधर-उधर के लहरों के थपेड़े भी
जब तुझे विचलित करने लगे।
तब भय छोड़ हिम्मत से कर सामना,
मन को तू अपने पतवार बना।
क्योंकि मन के हारे हार है,
मन के जीते जीत।
जीवन एक संघर्ष है,
तू इससे कब तक बचेगा और भागेगा।
हिम्मत से कर सामना, मन को कस,
कर इस पर अपना वश।
आदित्य दीक्षित
स्टूडेंट एक्सिस कॉलेज
Author: aman yatra

aman yatra

View Comments

Recent Posts

ग्राम सभा की बंजर भूमि पर अवैध कब्जेदारों की शिकायत पर राजस्व टीम ने की जांच

पुखरायां।भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के मलासा विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत बिहार की ग्राम सभा की बंजर भूमि पर अवैध कब्जेदारों द्वारा… Read More

5 hours ago

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में 115 मरीजों का किया गया सफल उपचार

पुखरायां।कानपुर देहात के मलासा विकासखंड स्थित देवीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री… Read More

6 hours ago

कानपुर देहात में बीमारी के चलते छात्र की मौत,एक सफ्ताह से था बीमार

पुखरायां।कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।डेरापुर थाना क्षेत्र के दस्तमपुर गांव में एक 16 वर्षीय छात्र की… Read More

6 hours ago

कानपुर देहात: डंपर की टक्कर से पलटा ऑटो, दो की मौत; तीन घायल

रनियां। रनियां थाना क्षेत्र के रायपुर बंबा के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से ऑटो… Read More

6 hours ago

जालौन: कलयुगी नातिन ने प्रेमी संग अपनी ही दादी को उतारा मौत के घाट

उरई, जालौन। कोंच क्षेत्र के भदेवरा गांव में कुछ दिन पहले हुई एक वृद्ध महिला की हत्या का सनसनीखेज खुलासा… Read More

7 hours ago

कानपुर देहात के शिक्षक डॉ. त्रिलोक चन्द को मिला ‘डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन एक्सीलेंस अवॉर्ड 2025’

नोएडा। कानपुर देहात जिले के एक शिक्षक डॉ. त्रिलोक चन्द को नोएडा में आयोजित एक प्रतिष्ठित समारोह में डॉ. सर्वपल्ली… Read More

7 hours ago

This website uses cookies.