G-4NBN9P2G16
कविता

बाधाएं तो आती है, वह आती हैं और आती रहेंगी।

AMAN YATRA

बाधाएं तो आती है,
वह आती हैं और आती रहेंगी।
तू डर मत, तू रूक मत,
बस अपना कर्म करते चल।
मन को बना ले सरिता,
बाधाओं के बीच रास्ता बनाते चल।
क्योंकि मन के हारे हार है,
मन के जीते जीत।
जरूरी नहीं जीवन में तुझे शीतल,
मंद, सुगंधित समीर मिले।
सामने गर्म पवन, सर्द हवाएं,
आंधी तूफानों के चक्रवात भी आएंगे।
तू हिम्मत न हार, मन छोटा ना कर,
मन को अपने सुमेरु बना।
क्योंकि मन के हारे हार है,
मन के जीते जीत।
क्या हुआ जो तू ठोकर लगने से,
औरों की तरह गिर गया।
गिरने में कोई बड़ी बात नहीं,
फिर से संभल और इतिहास बना।
जिन पत्थरों से तुझे ठोकर लगी,
उन्हें ही सफलता की सीढ़ी बना।
क्योंकि मन के हारे हार है,
मन के जीते जीत।
उलझनों के भंवर में,
अगर फंसी है तेरी जीवन नैया।
इधर-उधर के लहरों के थपेड़े भी
जब तुझे विचलित करने लगे।
तब भय छोड़ हिम्मत से कर सामना,
मन को तू अपने पतवार बना।
क्योंकि मन के हारे हार है,
मन के जीते जीत।
जीवन एक संघर्ष है,
तू इससे कब तक बचेगा और भागेगा।
हिम्मत से कर सामना, मन को कस,
कर इस पर अपना वश।
आदित्य दीक्षित
स्टूडेंट एक्सिस कॉलेज
Author: aman yatra

aman yatra

View Comments

Recent Posts

कानपुर देहात में वैना नहर में मिले युवक के शव के पोस्टमार्टम में सनसनीखेज खुलासा

पुखरायां।कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र के वैना नहर तिराहे पर मिले एक युवक के शव के पोस्टमार्टम में चौंकाने… Read More

8 hours ago

कानपुर देहात में गुमशुदा महिला सकुशल बरामद,किया गया परिजनों के सुपुर्द

पुखरायां।कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र से लापता हुई एक महिला को पुलिस ने सोमवार को बरामद कर लिया है।महिला… Read More

8 hours ago

कानपुर देहात में रविवार से लापता दो किशोरियों के मामले में पुलिस के हांथ खाली

पुखरायां। कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र में बीती रविवार की सुबह घर से लकड़ियां बीनने जंगल गईं रास्ते से… Read More

9 hours ago

पचास वर्षीय युवक लापता परिजन परेशान पत्नी ने पुलिस को दी तहरीर

कानपुर देहात। रनिया थाना क्षेत्र के आर्यनगर प्रथम में किराए के मकान में रही गुड्डी देवी ने तहरीर देते हुए… Read More

10 hours ago

कानपुर देहात में नाबालिक किशोरी के साथ दुष्कर्म का आरोप,शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी

पुखरायां।कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र में एक नाबालिक किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है।परिजनों ने गांव… Read More

10 hours ago

कौरु जलालपुर में किसानों के लिए उर्वरक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

कानपुर देहात: संदलपुर क्षेत्र की कौरु जलालपुर पंचायत में सोमवार को किसानों के लिए एक सहकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया… Read More

12 hours ago

This website uses cookies.