उत्तरप्रदेश

बाराबंकी : छात्रा के संग सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपित गिरफ्तार

बाराबंकी में विद्यालय जा रही छात्रा को अपहृत कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के नामजद दो आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि दो आरोपित अभी पुलिस की पकड़ से दूर हैं जिनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।

बाराबंकी,अमन यात्रा :  विद्यालय जा रही छात्रा को अपहृत कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के नामजद दो आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि दो आरोपित अभी पुलिस की पकड़ से दूर हैं, जिनकी तलाश में दबिश दी जा रही है। आरोप है कि छात्रा को कार सवार चार युवकों ने अपहरण किया था।

जैदपुर के एक गांव की 16 वर्षीय छात्रा 15 मार्च की सुबह राजकीय बालिका इंटर कॉलेज जा रही थी। इसको कार सवार चार युवक अपहरण कर सूनसान जंगल में ले गए, जहां उसके साथ चारों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। पीड़िता के पिता ने चारों आरोपित फतुल्लापुर के शिवम वर्मा, सचिन व आकाश सहित लालजी वर्मा पर सामूहिक दुष्कर्म, धमकी देना और एसएसी एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया था। इस वारदात में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो पकड़ से दूर हैं।

सीओ सदर रामसूरत सोनकर ने बताया कि पकड़े गए आरोपितों से पूछताछ की जा रही है। आकाश वर्मा व सचिन वर्मा अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं।

ग्रामीणों ने किया था कोतवाली का घेराव

छात्रा से दुष्कर्म मामले में मुकदमा दर्ज कराने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने परिवारजन के साथ जैदपुर कोतवाली का घेराव भी किया था। इसमें भाजपा नेता अंबरीष रावत भी पहुंचे थे। इस प्रकरण में पीड़ित और आरोपित पक्ष के लोग ग्राम प्रधान पद के संभावित दावेदार थे। इसलिए पुलिस जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज करने की बात कह रही थी। बाद में पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ पुलिस ने नामजद मुकदमा किया था।

Related Articles

AD
Back to top button