आगराउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगरा से दी शिक्षकों को बड़ी सौगात, कैशलेस चिकित्सा योजना का हुआ शुभारंभ

योजना के क्रियान्वयन के लिए पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के साथ MoU हस्ताक्षरित किया गया।

आगरा: उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के शिक्षकों के लिए एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगरा में मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का भव्य शुभारंभ किया। इसके साथ ही शिक्षकों को सुलभ और त्वरित स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राज्य सरकार और पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।

शिक्षकों की वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी

उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने इस अवसर पर कहा कि यह योजना उत्तर प्रदेश के शिक्षकों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करती है। यह सुविधा अध्यापकों को एक ऐसा मजबूत आधार प्रदान करेगी, जो उनकी और उनके परिवार की स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं को हमेशा के लिए दूर कर देगा।

परिवार के मुखिया की तरह चिंता करते हैं मुख्यमंत्री

मंत्री उपाध्याय ने इस बात पर विशेष जोर दिया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षकों की स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों को गहराई से समझा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी केवल उत्तर प्रदेश के प्रशासनिक प्रमुख नहीं हैं, बल्कि वे राज्य के हर नागरिक के परिवार के मुखिया की तरह जिम्मेदारी निभा रहे हैं। योगी सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मूल मंत्र पर निरंतर कार्य कर रही है।

संकट के समय में ‘संकटमोचन’ साबित होगा यह कार्ड

उच्च शिक्षा मंत्री ने प्रदेश के सभी शिक्षकों से अपील की कि वे समाज के मार्गदर्शक के रूप में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका को समझें। उन्होंने कहा कि यह कैशलेस कार्ड केवल एक दस्तावेज नहीं है, बल्कि शिक्षकों और उनके परिजनों के लिए जीवन और इलाज की निश्चितता का प्रतीक है। किसी भी आपातकालीन परिस्थिति या बीमारी के दौरान यह कार्ड उनके लिए एक सच्चे संकटमोचन के रूप में काम करेगा।


ये भी पढे-  सरवनखेड़ा बीआरसी में प्रधानाध्यापकों की मासिक बैठक: गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और समयबद्धता पर बीईओ ने दिए कड़े निर्देश


Related Articles

AD
Back to top button