जालौनउत्तरप्रदेश

बिजली विभाग ने बिजली चोरी रोकने के लिए चलाया चैकिंग अभियान

बिजली विभाग की टीम ने गुरुवार को बिजली चोरी पकड़ने के लिए अभियान चलाया। अभियान के दौरान 4 लोग बिजली चोरी करते हुए पकड़े गए।

जालौन (उरई)।बिजली विभाग की टीम ने गुरुवार को बिजली चोरी पकड़ने के लिए अभियान चलाया। अभियान के दौरान 4 लोग बिजली चोरी करते हुए पकड़े गए। बिजली चोरी रोकने के लिए विभाग लगातार चेकिंग अभियान चला रहा है। नगर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी बिजली चोरी रोकने के प्रयास किए जा रहे हैं। गुरुवार को एस डी ओ कौशलेंद्र सिंह, जे ई पैश्वनीराम, टी जी 2 नरेन्द्र सोलंकी, सामीर अली, बबलू, कमलेश आदि की टीम ने नगर के मोहल्ला नारोभास्कर में सघन अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान चौपाल कुंआ निवासी सुरेश विश्वकर्मा तथा नारोभास्कर निवासी शमीम गौरी, नसीर अहमद व नफीस अहमद बिजली चोरी करते हुए पकड़े गये। बिजली विभाग की टीम चोरी से बिजली जला रहे 4 लोगों के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज करायी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button