डेरापुर में अधेड़ ने की आत्महत्या
कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र के अगवासी गांव में एक मानसिक रूप से बीमार अधेड़ ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।मृतक की पहचान 48 वर्षीय जगदीश संखवार के रूप में हुई है।घटना से परिवार में शोक का माहौल है।घटना की सूचना मृतक के भाई महावीर संखवार ने पुलिस को दी

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /var/www/8c73f87c-87d4-4a5b-81c7-0300686d1925/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
डेरापुर। कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र के अगवासी गांव में एक मानसिक रूप से बीमार अधेड़ ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।मृतक की पहचान 48 वर्षीय जगदीश संखवार के रूप में हुई है।घटना से परिवार में शोक का माहौल है।घटना की सूचना मृतक के भाई महावीर संखवार ने पुलिस को दी।उन्होंने बताया कि उनके बड़े भाई जगदीश संखवार लंबे समय से मानसिक रूप से अस्वस्थ थे।वह अपने तीन भाइयों में सबसे बड़े थे।बुधवार सुबह करीब 10.30 बजे जगदीश ने अपने घर के दरवाजे से रोशनदान की जाली में गमछे का फंदा लगाकर फांसी लगा ली।जिससे उनकी मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही डेरापुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच शुरू की।घटना की संदिग्धता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया।फोरेंसिक टीम के साक्ष्य संकलन के बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह ने बताया कि प्राथमिक छानबीन में मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं।मामले की जांच की जा रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /var/www/8c73f87c-87d4-4a5b-81c7-0300686d1925/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731



