कानपुर देहात में बीमारी से परेशान युवती ने की आत्महत्या,परिजनों में मचा कोहराम
कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।बरौर थाना क्षेत्र के जगम्मनपुर डेरा गांव में एक युवती ने बीमारी से तंग आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज

- पुलिस जांच में जुटी
पुखरायां।कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।बरौर थाना क्षेत्र के जगम्मनपुर डेरा गांव में एक युवती ने बीमारी से तंग आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है।मृतका की पहचान कुंवर सिंह की 18 वर्षीय पुत्री अंजनी के रूप में हुई है।अंजनी ने रविवार दोपहर बीमारी से परेशान होकर अपने घर के अंदर दुपट्टे का फंदा लगाकर फांसी लगा ली।जिसके चलते उसकी मौत हो गई।घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया।परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।सूचना मिलते ही एस आई श्याम सिंह ने तत्काल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।तत्पश्चात शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।थाना प्रभारी अमिता वर्मा ने बताया कि प्राथमिक छानबीन में युवती द्वारा बीमारी से तंग आकर आत्महत्या कर लेने की बात सामने आई है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।



