कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में पुलिस थाने के पास मंदिर में प्रेमी युगल ने की शादी

एक दूसरे को पहनाई वरमाला, जीवनभर साथ निभाने की खाई कसमें 

Story Highlights
  • चार साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग 
  • युवती के परिजनों की सहमति के बाद हुई शादी

पुखरायां। कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र में एक अनूठी शादी का मामला सामने आया है।यहां थाना परिसर के पास स्थित शिव मंदिर में एक प्रेमी युगल एक दूसरे को वरमाला पहनाकर विवाह के बंधन में बंध गए।

युवक और युवती के बीच पिछले चार वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था।दोनों अलग अलग गांव के रहने वाले थे और एक रिश्तेदार के यहां आने जाने के दौरान उनकी मुलाकात हुई।धीरे धीरे दोनों में नजदीकियां बढ़ीं और शादी का फैसला लिया।जब युवती के परिवार को इस रिश्ते की भनक लगी तो उन्होंने विरोध किया।

एक दिन जब युवक लड़की से मिलने उसके गांव पहुंचा तो परिवार वालों ने उसे पकड़ लिया।उन्होंने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दे दी।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को थाने ले आई।थाने में पुलिस ने दोनों परिवार वालों से बातचीत की।स्थित को बिगड़ने से रोकने के लिए पुलिस ने मामले को सुलझाने का प्रयास किया।

बातचीत के बाद युवती के परिजनों ने शादी की सहमति दे दी।इसके बाद प्रेमी युगल ने थाना परिसर स्थित शिव मंदिर में विवाह कर लिया।मौके पर मौजूद लोगों ने विवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया और उनके मंगलमय जीवन की कामना की।

 

 

 

 

 

 

Related Articles

AD
Back to top button