उत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूजलखनऊ

यूपी ब्यूरोक्रेसी में बड़ा फेरबदल डीपीसी के बाद आईएएस बनेंगे ये 36 वरिष्ठ पीसीएस अफसर देखें पूरी लिस्ट

1997 बैच के हरीश चंद्र से लेकर 2012 बैच के विश्वभूषण मिश्रा तक के नाम सूची में शामिल।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के प्रशासनिक हल्के से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। प्रांतीय सिविल सेवा (पीसीएस) के 36 वरिष्ठ अधिकारियों का भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) संवर्ग में प्रमोशन होने जा रहा है। विभागीय प्रोन्नति समिति (DPC) की बैठक में हरी झंडी मिलने के बाद इन अधिकारियों के आईएएस बनने का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है। इस सूची में 1997 बैच से लेकर 2012 बैच तक के जांबाज और अनुभवी अधिकारियों के नाम शामिल हैं, जो वर्तमान में प्रदेश के विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

आईएएस संवर्ग में प्रमोट होने वाले अधिकारियों में कोलकाता में तैनात फूड एंड सिविल सप्लाई के रेजिडेंट कमिश्नर हरीश चंद्र (1997 बैच), पीडब्ल्यूडी के विशेष सचिव प्रभुनाथ (1999 बैच) और बोर्ड ऑफ रेवेन्यू की ओएसडी अंजू कटियार (2002 बैच) जैसे बेहद सीनियर नाम सबसे ऊपर हैं। इनके साथ ही गाजीपुर, मुजफ्फरनगर, गोंडा, कुशीनगर, रामपुर, लखीमपुर खीरी, सहारनपुर और कानपुर देहात सहित कई जनपदों में तैनात अपर जिलाधिकारी (ADM) स्तर के अधिकारी भी अब आईएएस की लीग में शामिल होने जा रहे हैं।

इस पदोन्नति के बाद उत्तर प्रदेश के प्रशासनिक ढांचे में एक बड़ा और व्यापक फेरबदल देखने को मिलेगा। कई विकास प्राधिकरणों के सचिव और मंडलों के अपर आयुक्त सीधे आईएएस अधिकारी के रूप में नई जिम्मेदारियां संभालेंगे। वाराणसी के विश्वनाथ मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) विश्वभूषण मिश्रा (2012 बैच) का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। इस डीपीसी के बाद जल्द ही केंद्र सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) द्वारा इन अधिकारियों के आईएएस कैडर में शामिल होने की आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी जाएगी।

आईएएस बनने वाले अधिकारियों की पूरी सूची:

अधिकारी का नाम बैच वर्तमान पद और तैनाती
हरीश चन्द्र 1997 रेजिडेंट कमिश्नर, फूड & सिविल सप्लाई, कोलकाता
प्रभूनाथ 1999 विशेष सचिव, पीडब्ल्यूडी (PWD)
अंजू कटियार 2002 ओएसडी (OSD), बोर्ड ऑफ रेवेन्यू
अमर पाल सिंह 2004 अडिशनल कमिश्नर, बाँदा
आलोक वर्मा 2008 एडिशनल कमिश्नर, वाराणसी
डॉक्टर विश्राम 2010 अपर आयुक्त, मिर्जापुर
अशोक कुमार कनौजिया 2010 जॉइंट डायरेक्टर, युवा कल्याण, लखनऊ
पुष्पराज सिंह 2010 सचिव, जीडीए (GDA), गोरखपुर
संजय कुमार सिंह 2010 एडीएम ई (ADM E), मुजफ्फरनगर
राज कुमार द्विवेदी 2010 अपर आयुक्त, मिर्जापुर
राकेश कुमार पटेल 2010 अपर आयुक्त, लखनऊ
सुशीला 2010 अपर आयुक्त, कानपुर
आलोक कुमार 2010 एडीएम एफआर (ADM FR), गोंडा
वैभव मिश्रा 2011 एडीएम एफआर (ADM FR), कुशीनगर
विवेक श्रीवास्तव 2011 सचिव, एलडीए (LDA), लखनऊ
योगानन्द पांडेय 2011 एडीएम सिटी, अयोध्या
प्रदीप कुमार यादव 2011 एडीएम, सहारनपुर
अमित कुमार 2011 अपर आयुक्त, मेरठ मंडल
पूनम निगम 2011 डिप्टी सेक्रेट्री, यूपी पीसीएस, प्रयागराज
डॉक्टर नितिन मदान 2011 एडीएम ई (ADM E), रामपुर
हर्ष देव पांडेय 2011 परीक्षा नियंत्रक, यूपीपीसीएस, प्रयागराज
शैलेंद्र कुमार सिंह 2011 ओएसडी (OSD), यमुना एक्सप्रेसवे अथॉरिटी
नरेंद्र बहादुर सिंह 2011 एडीएम एफआर (ADM FR), लखीमपुर खीरी
संतोष बहादुर सिंह 2011 एडीएम ई (ADM E), सहारनपुर
पंकज वर्मा 2011 सचिव, मुरादाबाद विकास प्राधिकरण
विजय कुमार सिंह सेकेंड 2011 सीआरओ (CRO), देवरिया
अतुल कुमार 2011 अडिशनल म्यूनिसिपल कमिश्नर, मुरादाबाद
अमित सिंह 2011 डिप्टी चीफ इलेक्शन ऑफिसर, लखनऊ
प्रियंका सिंह 2011 कमान्डेंट, डिफेंस ट्रेनिंग संस्थान
अमित कुमार 2011 एडीएम ई (ADM E), कानपुर देहात
डॉ सुनील कुमार वर्मा 2011 एडिशनल कमिश्नर, जीएसटी, लखनऊ
गरिमा स्वरूप 2011 ओएसडी (OSD), चुनाव आयोग, लखनऊ
संदीप कुमार 2011 एडीएम एफआर (ADM FR), हापुड़
राकेश कुमार सिंह एडीएम एफआर (ADM FR), लखनऊ
डॉ वैभव शर्मा एडीएम ई (ADM E), गोरखपुर
विश्वभूषण मिश्रा 2012 सीईओ (CEO), विश्वनाथ मंदिर, वाराणसी

Related Articles

AD
Back to top button