उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

ग्राम प्रधान जसवीर सिंह ने चार दिवसीय बौद्ध कथा का दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ

भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के रायरामापुर गांव में बुधवार को संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती के पावन अवसर पर चार दिवसीय बौद्ध कथा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।इस अवसर पर संत शिरोमणि रविदास जी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला गया।

Story Highlights
  • संत शिरोमणि रविदास ने दिया मानवता का संदेश
  • ग्राम प्रधान जसवीर सिंह

पुखरायां।भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के रायरामापुर गांव में बुधवार को संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती के पावन अवसर पर चार दिवसीय बौद्ध कथा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।इस अवसर पर संत शिरोमणि रविदास जी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे ग्राम प्रधान जसवीर सिंह ने संत रविदास जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।संत रविदास जी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि संत शिरोमणि रविदास जी ने समाज के निचले तबके के लोगों की दशा दिशा सुधारने के लिए संघर्ष किया।आज का यूथ संतों को याद रखें और उनके बताए मार्ग पर अवश्य चलें।संत रविदास ने समाज को मानवता का संदेश दिया।कार्यक्रम के दौरान अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत सम्मान किया गया।इस मौके पर किशन बौद्ध, हरीराम बौद्ध समेत ग्रामवासी मौजूद रहे।

Related Articles

AD
Back to top button