कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

शीतलहर को देखते हुए कक्षा एक से आठ तक के सभी स्कूलों में 17 जनवरी तक का अवकाश हुआ घोषित 

जनपद में अत्यधिक ठंड और कोहरे के प्रकोप के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है।शीतलहर के साथ गलन के चलते लोग परेशान हैं। इस बीच जिलाधिकारी आलोक सिंह ने फिर से स्कूली बच्चों को राहत दी है।

Story Highlights
  • अत्यधिक ठंड के दृष्टिगत जिलाधिकारी के निर्देश पर बेसिक शिक्षाधिकारी ने शीतकालीन अवकाश में की वृद्धि

राजेश कटियार, कानपुर देहात। जनपद में अत्यधिक ठंड और कोहरे के प्रकोप के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है।शीतलहर के साथ गलन के चलते लोग परेशान हैं। इस बीच जिलाधिकारी आलोक सिंह ने फिर से स्कूली बच्चों को राहत दी है।

जिलाधिकारी ने जारी आदेश में कहा है कि जनपद में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों, सभी बोर्ड सीबीएसई, आईसीएसई, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त, गैर सरकारी एवं परिषदीय विद्यालयों में कक्षा नर्सरी से कक्षा 8 तक के छात्र छात्राओं का 15 जनवरी से 17 जनवरी 2024 तक अवकाश रहेगा। इस बाबत बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धी पाण्डेय ने आदेश जारी कर दिया है।

 

बेसिक शिक्षा अधिकारी ने आदेश का कड़ाई से अनुपालन करने को कहा है। यह भी कहा है कि अन्यथा की स्थिति में संबंधित प्रधानाध्यापक, प्रबंधक के खिलाफ कठोर कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

Related Articles

AD
Back to top button