कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में राजमिस्त्री का संदिग्ध परिस्थितियों में नीम के पेड़ से लटकता मिला शव,परिजन बेहाल

जनपद में एक मजदूर ने संदिग्ध परिस्थितियों में तालाब किनारे नीम के पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।सूचना मिलने पर पुलिस व फोरेंसिक टीम ने मौके पर जांच पड़ताल की।

कानपुर देहात: जनपद में एक मजदूर ने संदिग्ध परिस्थितियों में तालाब किनारे नीम के पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।सूचना मिलने पर पुलिस व फोरेंसिक टीम ने मौके पर जांच पड़ताल की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच पड़ताल में जुट गई है।मामला कानपुर देहात के थाना रसूलाबाद क्षेत्र के अंगदपुर गांव का है।

मृतक सिंहपुर झींझक का रहने वाला था और बचपन से अपने ननिहाल में मामा के यहां रह रहा था।राजमिस्त्री का काम करने वाले युवक रामसिंह 37 वर्ष का शव मंगलवार देर शाम अपने घर से मात्र 20 मीटर दूर स्थित तालाब के किनारे नीम के पेड़ से लटकता पाया गया। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया तथा इलाके में सनसनी फ़ैल गई। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी।

फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए।तत्पश्चात पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मृतक अपनी पत्नी मुन्नी देवी,पुत्रियां रिंकी,खुशबू,खुशी और पुत्र आकाश के साथ रहकर मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। रामसिंह की मौत से परिवार पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि प्राथमिक छानबीन में मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी

Related Articles

AD
Back to top button