कानपुर देहात: कक्षा आठ के छात्रों को दी गई भावभीनी विदाई, वार्षिकोत्सव में हुए रंगारंग कार्यक्रम
बच्चों के अगाध स्नेह को देखकर ऐसा लगा कि वास्तव में कोई अपना हमसे बिछड़ रहा है।

राजेश कटियार,कानपुर देहात। मैंथा विकासखंड के उच्च प्राथमिक विद्यालय भगवन्तपुर में स्कूल चलो अभियान 2026 के तहत जागरूकता कार्यक्रम एवं कक्षा 8 में अध्यनरत छात्र/छात्राओं का परीक्षाफल वितरण तथा विदाई समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीपाल बघेल द्वारा मां सरस्वती का माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ प्रारंभ हुआ। कक्षा 7 के बच्चों द्वारा कक्षा 8 के बच्चों को भावभीनी विदाई दी गई। बच्चों के अगाध स्नेह को देखकर ऐसा लगा कि वास्तव में कोई अपना हमसे बिछड़ रहा है।
अनिल कुमार सिंह ने बच्चों को एक प्रेरणा गीत के माध्यम से प्रेरित किया और अपना आशीर्वाद दिया। ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश बाजपेई ने बच्चों को नित्य नए आयाम प्राप्त करने एवं आगे बढ़ाने की सीख देते हुए अपने ओजस्वी भाषण में सभी उपस्थित जन समुदाय का स्वागत एवं अभिनंदन किया। मंत्री शशिकांत यादव ने अपने संबोधन में होनहार बच्चों को आगे बढ़ने के लिए उत्प्रेरित किया। मंडी परिषद से अवकाश प्राप्त सचिव गोरेलाल ने विद्यालय के कार्यों की भूरि भूरि प्रशंसा की और कहा कि हमारे गांव के बच्चे उन ऊंचाइयों तक पहुंचे जिन तक अभी कोई नहीं पहुंच पाया है।
राजू यादव ने बच्चों को वर्तमान में किसी भी लत से दूर रखने के लिए संस्कारों की एक लंबी श्रृंखला बताई और बच्चों का उत्साहवर्धन किया। प्रखर वक्ता विनय शुक्ला ने अपने संबोधन में बच्चों के उन्नति की कामना की। कार्यक्रम का संचालन उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष एलबी सिंह द्वारा किया गया जोकि विद्यालय के इंचार्ज प्रधानाध्यापक भी हैं। उन्होंने अपने संबोधन में सभी का आभार व्यक्त किया। अटेवा की ब्लॉक संयोजक जयश्री अवस्थी ने अपने संबोधन में सब का अभिनंदन करते हुए बच्चों के प्रति अपना स्नेह प्रकट किया और आशीर्वाद दिया तथा आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
इस दौरान बलवान सिंह राम सिंह श्याम सुंदर पूरन सिंह ज्ञान प्रकाश मिश्रा राम नरेश संजय यादव दिलीप अवस्थी मनीष अरोड़ा रूपेंद्र सिंह शैलेंद्र सिंह सुमन यादव सीमा यादव दीपिका यादव दीप्ति त्रिवेदी विभा यादव अर्चना शर्मा किरण पूजा शर्मा चयनिका सिंह ओम प्रकाश अनीता देवी यादव जन्मेजय सहित भारी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।
ये भी पढ़े- कानपुर देहात: गजनेर में ऑपरेशन कन्विक्शन का बड़ा असर 21 साल पुराने मामले में दोषी को सजा



