उत्तरप्रदेश

यूपी: कांग्रेस का मास्टरस्ट्रोक, कभी मायावती के करीबी रहे नसीमुद्दीन सिद्दीक़ी को दी बड़ी जिम्मेदारी

कांग्रेस नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी को पार्टी ने यूपी में मीडिया और संचार विभाग की जिम्मेदारी दी है. नसीमुद्दीन बसपा अध्यक्ष मायावती के खास माने जाते थे.

लखनऊ,अमन यात्रा : कांग्रेस नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी को पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी दी है. कभी बसपा सुप्रीमो मायावती के खास रहे नसीमुद्दीन सिद्दीकी को कांग्रेस ने यूपी मीडिया सेल का चेयरमैन बनाया है. इसके अलावा सतीष अजमानी को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है.

कांग्रेस की तरफ से इस संबंध में एक चिट्ठी जारी की गई है. इस चिट्ठी में कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल के दस्तखत है. कांग्रेस के इस फैसले को आगामी विधानसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है. बता दें कि ठीक एक साल बाद प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं.

गौरतलब है कि नसीमुद्दीन सिद्दीकी बसपा में पूर्व महासचिव रह चुके हैं. नसीमुद्दीन पूर्व विधायक भी हैं. उन्हें मायावती का बेहद खास माना जाता था.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button