कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

बीएसए के निरीक्षण में खुली शिक्षा व्यवस्था की पोल

परिषदीय स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की पोल बीएसए के निरीक्षण में खुल गई। सोमवार को बीएसए ने मैथा विकासखंड के स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में बच्चों से पठन-पाठन कराया तो शैक्षिक स्तर खराब मिला।

Story Highlights
  • बीएसए ने प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिए हैं कि स्कूलों की व्यवस्थाएं दुरुस्त कर लें, शिक्षण कार्य में लापरवाही बरतने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

अमन यात्रा, कानपुर देहात। परिषदीय स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की पोल बीएसए के निरीक्षण में खुल गई। सोमवार को बीएसए ने मैथा विकासखंड के स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में बच्चों से पठन-पाठन कराया तो शैक्षिक स्तर खराब मिला।

IMG 20230718 WA0011

मिड डे मील की गुणवत्ता भी सही नहीं मिली।
शासन द्वारा सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत शिक्षा गुणवत्ता में नियमित सुधार लाए जाने के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी नेहा जैन के नेतृत्व में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धी पाण्डेय द्वारा विकासखण्ड मैथा के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय काकामऊ, प्राथमिक विद्यालय बलुआपुर, प्राथमिक विद्यालय बलेही, प्राथमिक विद्यालय शाहपुर एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय बलुआपुर का औचक निरीक्षण किया गया।

IMG 20230718 WA0013

निरीक्षण के दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा उपस्थित शिक्षकों को शिक्षा गुणवत्ता में सुधार लाने तथा शासन द्वारा उपलब्ध कराए गए पाठ्यक्रम के अनुरूप निर्धारित सत्र में सभी छात्र छात्राओं को शिक्षा प्रदान किये जाने हेतु निर्देशित किया। तदोपरांत उन्होंने विद्यालय के शिक्षकों को निपुण लक्ष्य के अनुरूप शिक्षा गुणवत्ता में सुधार लाये जाने एवं विद्यालय में कायाकल्प अभियान के अंतर्गत निर्धारित 19 बिंदुओं के अनुरूप विद्यालय का कायाकल्प पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

IMG 20230718 WA0016

उन्होंने छात्र छात्राओं की उपस्थिति कम पाए जाने की स्थिति में शिक्षकों को सुधार लाये जाने के साथ सख्त हिदायत दी एवं छात्रों की उपस्थिति शत प्रतिशत दर्ज करने के निर्देश दिए। निरीक्षण में उच्च प्राथमिक विद्यालय बलुआपुर को छोड़कर बाकी सभी विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता कम पाई गई जिसपर उन्होनें शीघ्र सुधार लाये जाने के निर्देश दिए हैं।

IMG 20230718 WA0014
बीएसए ने प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिए हैं कि स्कूलों की व्यवस्थाएं दुरुस्त कर लें, शिक्षण कार्य में लापरवाही बरतने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। स्कूल परिसर को साफ रखने की नसीहत भी दी।

Related Articles

AD
Back to top button