बीएसए के निर्देश पर प्राथमिक विद्यालय डीग में 45 पौधों का हुआ वृक्षारोपण
जिले के बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार पाण्डेय के निर्देश पर विकास खंड मलासा स्थित प्राथमिक विद्यालय डीग में वृक्षारोपण महाअभियान

कानपुर देहात।जिले के बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार पाण्डेय के निर्देश पर विकास खंड मलासा स्थित प्राथमिक विद्यालय डीग में वृक्षारोपण महाअभियान के तहत 45 पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी सपना सिंह ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए सभी से पौधों की नियमित देखभाल करने और अधिक से अधिक वृक्ष लगाने की अपील की।
इस अवसर पर एआरपी वीरेंद्र विक्रम सिंह, कुलदीप सैनी, योगेंद्र त्रिवेदी एवं अश्विनी कटियार, प्रधानाध्यापिका ममता देवी, सहायक अध्यापिकाएं अपर्णा देवी एवं श्वेता मिश्रा, शिक्षामित्र शशी देवी एवं विवेक, विशाखा देवी, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रामू संखवार, विद्यालय का समस्त स्टाफ, छात्र-छात्राएं तथा गांव के अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी ने पौधों के संरक्षण का संकल्प लेते हुए पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।



