बीकेएसडी ग्लोबल स्कूल में रंगोली,दीया,वंदनवार प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन,बच्चों ने दिखाए हुनर
पुखरायां कस्बे के बीकेएसडी ग्लोबल स्कूल में शनिवार को दीपावली के उपलक्ष्य में रंगोली,दिया,वंदनवार इत्यादि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय निदेशक रवि सचान ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया

- छात्र छात्राओं का किया गया उत्साहवर्धन
पुखरायां। पुखरायां कस्बे के बीकेएसडी ग्लोबल स्कूल में शनिवार को दीपावली के उपलक्ष्य में रंगोली,दिया,वंदनवार इत्यादि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय निदेशक रवि सचान ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया।कार्यक्रम में कक्षा 1 से 8 तक के छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया।इन प्रतियोगिताओं में बच्चों ने अपनी कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
जिसके लिए उन्हें पुरस्कृत भी किया गया।रंगोली प्रतियोगिता में कक्षा 7 अ की छात्राएं रिया,आरोही,प्रतिष्ठा,आद्या अव्वल रहीं।कक्षा 7 ब में सृष्टि,अंशिका,नंदिनी कक्षा 7 स में मन्नत,नैंसी,आयुषी,भावना कक्षा 8 में अंशिका,सृष्टि,भूमि,छबि शर्मा,कृति,सौम्या अव्वल रहीं।

दीया प्रतियोगिता में कुशाग्र,अनिका,एकता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया वहीं अलक्सा,हिमांशु,आकृति पटेल ने द्वितीय तथा अलीज़ा,विभु एवं प्रभात ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।वंदनवार प्रतियोगिता में आलिया,गीत,अनन्या,इशिता, नंदिनी और इदिका ने प्रथम अथर्व,अंकिता,मन्नत,दिव्यांशी, परिधि,उत्तरा ने द्वितीय तथा अतिफ़ा,आलिया,सुकृति,आरती,वैष्णवी ने तृतीय स्थान हासिल किया।छात्र, छात्राओं ने स्कूल परिसर में विभिन्न रंगों से सुंदर रंगोलियां बनाईं।
उनकी रचनात्मकता को सभी ने प्रभावित किया।कई छात्राओं ने दीवाली के विभिन्न पहलुओं को दर्शाती पेंटिंग्स भी बनाई।शिक्षिकाओं ने भी इस प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी की,जिससे बच्चों को प्रेरणा मिली।इस अवसर पर विद्यालय निदेशक रवि सचान ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए ऐसे आयोजनों के महत्त्व पर प्रकाश डाला।उन्होंने कहा कि बच्चों ने रंगोली के माध्यम से अपनी परंपरा और संस्कृति को जीवंत करने का काम किया है।प्रधानाचार्य समेत शिक्षक शिक्षिकाओं ने छात्र छात्राओं को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।इस मौके पर प्रधानाचार्य अजीत त्रिवेदी,कॉर्डिनेटर श्वेता दुबे,रुचि सिंह समेत समस्त शिक्षक शिक्षकाएं व छात्र छात्राएं मौजूद रहे।
ये भी पढ़े- मुँगीसापुर में दो मोटरसाइकिल व ऑटो में जोरदार भिड़ंत,तीन घायल



