बीकेएसडी ग्लोबल स्कूल में खेल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन,प्रतिभागियों ने दिखाए हुनर
खेल विद्यार्थी जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा: निदेशक रवि सचान
पुखरायां। पुखरायां कस्बे के बीकेएसडी ग्लोबल स्कूल में गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय निदेशक रवि सचान ने फीता काटकर किया।खेल प्रतियोगिता में छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया।प्रतियोगिता के दौरान कबड्डी,खो खो,वॉलीबॉल इत्यादि खेलों का आयोजन किया गया।
जिसमें छात्र छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का उम्दा प्रदर्शन किया।इस अवसर पर निदेशक रवि सचान ने खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि खेल हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।खेल खेलने से हमारा शरीर स्वस्थ रहता है साथ ही विद्यार्थियों में सामूहिकता की भावना का विकास होता है।खेल को खेल भावना से ही खेलना चाहिए।खेल में द्वेष की भावना नहीं होनी चाहिए।प्रधानाचार्य अजीत त्रिवेदी ने बताया कि विद्यालय प्रांगण में बीते 7 नवंबर से छात्र छात्राओं के लिए खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
यह आयोजन आगामी 14 नवंबर का अनवरत जारी रहेगा।खेल प्रतियोगिता में खो खो,कबड्डी,वॉलीबॉल इत्यादि खेलों का आयोजन किया जा रहा है।इस दौरान छात्र छात्राओं में उत्साह दिखाई दिया।बॉलीवॉल प्रतियोगिता में कक्षा 11A की टीम को विजेता का खिताब मिला वहीं उपविजेता का खिताब 11D की टीम ने हासिल किया।इस मौके पर समस्त शिक्षक शिक्षकाएं व छात्र छात्राएं मौजूद रहे।



