कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

बेसिक शिक्षकों के प्रमोशन के लिए 11 बार हिदायत देने के बावजूद वरिष्ठता सूची नहीं की अपलोड, मियाद खत्म

परिषदीय विद्यालयों में तैनात शिक्षकों की पदोन्नति के लिए 11 बार हिदायत देने के बाद भी सिर्फ 71 जिलों ने अपने यहां के शिक्षकों की वरिष्ठता सूची अपलोड की है।

अमन यात्रा, कानपुर देहात। परिषदीय विद्यालयों में तैनात शिक्षकों की पदोन्नति के लिए 11 बार हिदायत देने के बाद भी सिर्फ 71 जिलों ने अपने यहां के शिक्षकों की वरिष्ठता सूची अपलोड की है।

समयावधि बीतने के बाद भी कानपुर देहात समेत चार जिलों ने वरिष्ठता सूची अपलोड नहीं की है। सचिव बेसिक शिक्षा परिषद प्रताप सिंह बघेल ने 12 मई को सभी बीएसए को 16 मई तक वरिष्ठता सूची एनआईसी की ओर से तैयार पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश दिया था। जिन जिलों ने वरिष्ठता सूची अपलोड की थी उनमें भी कई प्रकार की खामियां थीं। भदोही समेत कई जिलों ने जन्मतिथि के आधार पर वरिष्ठता सूची तैयार करके अपलोड कर दी लेकिन बाद में ठीक कर लिया गया। इसके अलावा टीईटी पास को लेकर कुछ जिलों में मामला अटका हुआ है। अब इन जनपदों के बीएसए को अंतिम मौका दिया गया है उसके बाद विभागीय कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

AD
Back to top button