उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

बीमारी के संक्रमण से बचें,बरतें सावधानी

भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के देवीपुर सीएचसी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में अलग अलग रोग से पीड़ित कुल 113 मरीजों का उपचार कर दवा वितरित की गई

Story Highlights
  • मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में बोले प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ विकास
  • 113 मरीजों को मिला निशुल्क उपचार

पुखरायां।भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के देवीपुर सीएचसी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में अलग अलग रोग से पीड़ित कुल 113 मरीजों का उपचार कर दवा वितरित की गई।इस अवसर पर प्रभारी चिकित्साधिकारी द्वारा लोगों को बीमारी से बचाव के महत्वपूर्ण टिप्स भी दिए गए।रविवार को देवीपुर सीएचसी के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया।बरौर कस्बा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर अलग अलग रोग से पीड़ित कुल 41 मरीजों का उपचार वहां मौजूद चिकित्साधिकारी डॉ शशि व उनकी टीम द्वारा किया गया।वहीं मलासा में कुल 38 तथा जरसेन में 34 मरीजों का उपचार कर उन्हें निशुल्क दवा वितरित की गई।इस अवसर पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ विकास द्वारा लोगों को बीमारी से बचाव के महत्वपूर्ण टिप्स दिए गए।उन्होंने कहा कि हमेशा स्वच्छ पानी का इस्तेमाल करें।खाना खाने से पहले तथा बाद में तथा शौच जाने के बाद हाथों को साबुन से अच्छी तरह धोएं।पीने के पानी के स्त्रोतों के पास शौच न करें।सड़े,गले,कटे हुए व बासी खाद्य पदार्थों को न तो खरीदें तथा न ही प्रयोग में लाएं।डॉक्टर विकास ने कहा कि खाने व पीने की चीजों को हमेशा ढककर रखें।घरों में पानी की टंकियों की सफाई समय समय पर अवश्य करें।उल्टी दस्त लगने पर ओआरएस घोल व नमक का घोल पर्याप्त मात्रा में लें तथा नजदीकी सरकारी अस्पताल में जाकर अपनी जांच एवं इलाज कराएं।इस मौके पर डॉक्टर राकेश कुमार,डॉक्टर आफताब आलम,फार्मासिस्ट अनिल कुमार,त्रिलोकी नाथ,राम प्रताप,एल टी योगेंद्र सिंह,दिव्यांशी,शिवम्,फहीम, संगिनी रीता,ललिता,सुरेश कुमार आदि स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।

Related Articles

AD
Back to top button