बीहड़ पट्टी के उच्च प्राथमिक विद्यालय गौरीरतन बांगर में हुआ वार्षिकोत्सव एवं स्कूल चलो अभियान का कार्यक्रम
राजपुर विकासखंड के यमुना पट्टी स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय गौरी रतन बांगर में बुधवार को वार्षिकोत्सव एवं स्कूल चलो अभियान कार्यक्रम का आयोजन हर्सोल्लास के साथ किया गया।

राजेश कटियार, कानपुर देहात। राजपुर विकासखंड के यमुना पट्टी स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय गौरी रतन बांगर में बुधवार को वार्षिकोत्सव एवं स्कूल चलो अभियान कार्यक्रम का आयोजन हर्सोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ सरस्वती पूजन से हुआ।
इस कार्यक्रम में छात्र छात्राओं ने अपने कला के माध्यम से विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले छात्राओं को मेडल देकर सम्मानित किया गया।
इसके साथ ही प्राथमिक विद्यालय एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजेश कटियार व गोविंद नारायण कटियार ने कक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को भी पुरस्कृत किया। बच्चो को मार्कशीट के साथ ट्रॉफी दी गई।
प्रधानाध्यापक गोविंद कटियार ने कहा यहां से निकल कर बच्चों को अनुशासन ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का ध्यान रखना होगा, साथ ही आगे की पढ़ाई जारी रखनी होगी, जो बच्चे सोशल मीडिया से दूरी बनाकर रखेंगे वही बच्चे आगे बढ़ सकते हैं साथ ही उन्होंने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजेश कटियार ने नए प्रवेश के लिए बच्चों को प्रेरित किया तथा स्कूल चलो अभियान के तहत पूरे गांव में रैली निकाली गई। इस मौके पर विद्यालय स्टाफ अजीत कटियार, कुलदीप कुमार, विशाल मिश्रा, शिवगोपाल सिंह, एसएमसी अध्यक्ष वेदप्रकाश व अन्य अभिभावक भी मौजूद रहे।



