कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: दहेज हत्या के मामले में राजपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वांछित पिता-पुत्र को पुलिस ने दबोचा

विवाहिता की हत्या कर शव फंदे पर लटकाने का आरोप, अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर की गई थी वारदात

कानपुर देहात: जनपद के थाना राजपुर पुलिस ने महिला संबंधी अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दहेज हत्या के मामले में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त विशाल और उसके पिता अमर सिंह निवासी कस्बा व थाना राजपुर को ग्राम भाल क्षेत्र से हिरासत में लिया।

वादी द्वारा 18 अगस्त को थाने में तहरीर दी गई थी कि शादी में दिए गए दहेज से ससुराल पक्ष के लोग संतुष्ट नहीं थे और अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर 14 व 15 अगस्त की रात ससुरालियों ने उनकी पुत्री की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को फांसी के फंदे पर लटका दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।

विवेचना के दौरान जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में धारा बढ़ाई गई और नामजद पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया गया। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक नीरज कुमार, हेड कांस्टेबल विवेक कुमार और रिक्रूट कांस्टेबल राजा शामिल रहे। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को न्यायालय में पेश किया है, जबकि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

 

 

 

 


ये भी पढे-  लखनऊ: यूपी के 3.53 लाख रसोइयों को चुनावी तोहफा: मानदेय में ₹1000 की बढ़ोतरी की तैयारी, ₹3000 होगा मानदेय


 

Related Articles

AD
Back to top button