कानपुर झांसी हाइवे पर मौत को छूकर निकलीं 2 कारें, ट्रक और डंपर की भीषण टक्कर में उड़े परखच्चे
दुर्घटना में पुखरायां कस्बे के रहने वाले चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
कानपुर देहात के कानपुर झांसी हाइवे पर जैनपुर के पास मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ।इस दुर्घटना में एक ट्रक,एक डंपर और दो मोटरसाइकिलें आपस में टकरा गईं।टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों कारों के परखच्चे उड़ गए।हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार एक कार कानपुर से झांसी की ओर जा रही थी तभी पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उसे टक्कर मार दी
इसी दौरान जैनपुर कट से एक अन्य कार हाइवे पर मुड़ रही थी।पहली टक्कर के कारण दोनों कारें आपस में टकरा गईं।इसके बाद पीछे से आ रहे एक डंपर ने भी इन वाहनों को टक्कर मार दी।जिससे हादसा और गंभीर हो गया।प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर की आवाज काफी दूर तक सुनाई दी।दुर्घटना के बाद वाहनों के क्षतिग्रस्त पुर्जे सड़क पर बिखर गए।कारों की स्थित देख मौके पर मौजूद लोग हैरान रह गए।हालांकि इस भीषण दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।हादसे में घायल लोग कानपुर देहात के पुखरायां कस्बे के निवासी बताए जा रहे हैं।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।दुर्घटना के कारण हाइवे पर लंबा जाम लग गया था।पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारू रूप से बहाल कराया और स्थित को नियंत्रित किया।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।हादसे के स्पष्ट कारणों का पता लगाया जा रहा है।
ये भी पढे- यूपी के इन जिलों में अचानक मौसम बदलने का अलर्ट, तेज आंधी के साथ आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी



