उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: सीएलडी इंटर कॉलेज में मीनिंग प्रतियोगिता का भव्य आयोजन,छात्र छात्राओं ने दिखाए हुनर

शब्द ज्ञान और भाषा कौशल पर जोर,सफल प्रतिभागी होंगे पुरस्कृत

पुखरायां। भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के मीनापुर गांव में मंगलवार को छात्र छात्राओं के ज्ञानवर्धन हेतु मीनिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।प्रतियोगिता में प्राथमिक व जूनियर वर्ग के 450, बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।प्रतियोगिता के दौरान बच्चों ने अपने अपने हुनर दिखाए।प्रतियोगिता में सफल छात्र छात्राओं को विद्यालय प्रबंधन की ओर से पुरस्कृत किया जाएगा।

बच्चों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए प्रबंधक प्रदीप सिंह ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं बच्चों की प्रतिभा निखारने का बेहतरीन माध्यम है।विद्यालय में मीनिंग प्रतियोगिता का आयोजन छात्रों के शब्द ज्ञान,भाषा कौशल और आत्मविश्वास बढ़ाने का एक बेहतरीन तरीका है।जिसमें विभिन्न प्रारूपों जैसे शब्दों के अर्थ बताना,विलोम/पर्यायवाची,वाक्य प्रयोग और स्पेलिंग बी शामिल हो सकते हैं।

जिससे छात्रों को हिंदी या अंग्रेजी की समृद्धि शब्दावली से जोड़ा जा सके और उनमें शुद्ध भाषा के प्रति रुचि पैदा हो।इस मौके पर अध्यक्ष कुलदीप सचान,प्रधानाचार्य संदीप कुमार,उप प्रधानाचार्य मोहम्मद जमील,शिक्षक गोविंद सचान,अजीत सक्सेना,जयचंद भारती,शिवम् मिश्रा,दिनेश सविता,आकाश सचान,विवेक पांडेय,आंशी आकृति,आकांक्षा,वैशाली,अभिजीत,शिव,उमरा, दिव्या,फरीन,सीमा,रिंकू समेत छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

ये भी पढ़े-  कानपुर देहात: भोगनीपुर में सपा ने कसी कमर, मतदाता सूची में नाम जुड़वाने पर दिया जोर

Related Articles

AD
Back to top button